बहा है लहू अगर
तो प्यार भी बहा होगा
देखा तो सभी ने होगा
कहा किसी से न होगा
Advertisements
लहू से सने हैं हाथ तो
ज़रूरी नहीं वो क़ातिल
गोलियाँ खाके गिरते लोगों को
किसी ने तो संभाला होगा…
बहा है लहू अगर
तो प्यार भी बहा होगा
देखा तो सभी ने होगा
कहा किसी से न होगा
है हाथ जिनके पत्थर
ज़रूरी नहीं वो पत्थरबाज़
चोट से बेहोश औलादों से
पिता ने पत्थर तो हटाया होगा
बहा है लहू अगर
तो प्यार भी बहा होगा
देखा तो सभी ने होगा
कहा किसी से न होगा
क्यों देते हैं हम बच्चों को
बंदूक खिलौना समझ के
खेल खेल में ही सही
हिंसा तो सिखाया होगा
बहा है लहू अगर
तो प्यार भी बहा होगा
देखा तो सभी ने होगा
कहा किसी से न होगा
-अंशुमाली झा
Leave A Comment
You must be logged in to post a comment.